Breaking News

शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहा था, करंट लगने से मौ’त, एक महीने बाद होने वाली थी युवक की शादी

शेखपुरा में गिरिहिंडा पहाड़ पर अवस्थित बाबा कामेश्वर नाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मंदिर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि युवक की शादी अगले महीने ही होने वाली थी, लेकिन शादी से पहले ही वह काल के गाल में समा गया।

इधर, घटना की सूखना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान सदर प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा ओपी क्षेत्र के बांक गांव निवासी फेंकू राउत का गुलशन कुमार 19 वर्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह युवक गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने गया था। जलाभिषेक करने के दौरान मंदिर के गर्भ गृह में एक विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। जब तक लोग उसे बचाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बताते चलें कि हर साल गिरहिंडा पहाड़ पर महाशिवरात्रि के बाद मेले का आयोजन होता है, जहां काफी संख्या में लोग जमा होते हैं। लोग इसे मंदिर समिति की लापरवाही भी बता रहे हैं। घटना के बाद लोगों में आक्रोश भी व्याप्त हो गया है। मृतक 4 दिन पहले सूरत शहर से घर वापस आया था। वह सूरत की एक साड़ी फैक्ट्री में काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि मृत युवक की शादी लखीसराय जिला में तय हो गई थी। अगले माह उसकी शादी होने वाली थी। पूरे गांव में मातम छा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.