पटना की माया और वंदना ने वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाया। राज्य में सबसे अधिक वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड अपने नाम कराने वाली दोनों अस्पताल को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय सम्मानित करेगा। देश में मात्र 40 महिला हेल्थ वर्करों को सम्मानित किया जाएगा जिसमें पटना की हेल्थ वर्कर माया और वंदना भी शामिल हैं।
ऐसे बनाया वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड
माया यादव पटना के गुरु नानक भवन स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में तैनात हैं। वहां अब तक 517 सेशन साइट में 273732 वैक्सीनेशन किया है, जबकि पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित टीकाकरण केंद्र पर तैनात वंदना कुमारी ने 240 सेशन साइट्स में 217400 टीका लगाया है, जो राज्य का सर्वाधिक टीकाकरण है। पटना के डीएम ने दोनों महिला स्वास्थ्य कर्मियों एवं उनकी टीम के कार्य को सराहनीय, अनुकरणीय एवं प्रेरणा का स्रोत बताते हुए बधाई दी है। डीएम पटना डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय सम्मानित करेगा। देश में ऐसी 40 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने वैक्सीनेशन में रिकॉर्ड बनाया है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दोनों महिला वैक्सीन सेंटरों ने देश में बिहार का मान बढ़ाया है।
देश में बढ़ाया बिहार का मान
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दोनों महिला वैक्सीनेटरों ने देश में बिहार का मान बढ़ाया है। उक्त दोनों महिला वैक्सीनेटर एवं उनकी टीम ने सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान होकर कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाया है। ऐसे प्रयास से ही राज्य एवं देश स्तर पर रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल की गई तथा जिले का भी मान बढ़ा है। दोनों वैक्सीनेटरों एवं उनकी टीम के कार्य की सराहना हर तरफ हो रही है। उनके इस प्रयास को अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक बताकर बधाई दी जा रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बनाई योजना
केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश भर की उन 40 महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने का फैसला किया है, जिन्होंने अपने-अपने प्रदेशों में सबसे अधिक संख्या में टीकाकरण किया है। इन 40 महिला स्वास्थ्य कर्मियों में बिहार के पटना जिले की दोनों महिला स्वास्थ्य कर्मियों को भी शामिल किया गया है।
ऐसे बना माया और वंदना का रिकॉर्ड
पटना में डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर ने टीकाकरण को रफ्तार पकड़ाने के लिए तथा विशेषकर कामकाजी व्यक्तियों को अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय टीकाकरण की सुविधा के लिए पटना शहर में 24×7 के रूप में तीन वैक्सीनेशन सेंटर चलाया, जहां 966909 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। इसमें फर्स्ट डोज 44,6075 और सेकंड डोज 51,0309 जबकि प्रिकॉशन डोज 10525 व्यक्तियों को दिया गया।
तीनों केंद्रों की उपलब्धि उल्लेखनीय रही तथा आम लोगों ने को इसका काफी फायदा भी हुआ। अब तक पटना जिला में कुल वैक्सीनेशन 77,25,676 हुआ है जिसमें फर्स्ट डोज 41,34,699 सेकंड डोज 3517375 तथा प्रिकॉशनरी डोज की संख्या 73,602 है। जिले में 15 वर्ष से 17 वर्ष तक के 3,48,749 बच्चों का टीकाकरण हुआ है। वहीं 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के 48,39,817 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ, 45 वर्ष से 60 वर्ष तक के व्यक्तियों का 15,38,850 टीकाकरण हुआ तथा 60 वर्ष से अधिक व्यक्तियों का 9,98,260 टीकाकरण हुआ।



Leave a Reply