Breaking News

बिहार के इस जिले में दो अलग-अलग जगह 14.24 लाख की लू’ट

मधुबनी में सोमवार को अपराधियों ने दो अलग-अलग जगहों पर लूट की घटना को अंजाम दिया। पहली घटना सकरी थाना में दरभंगा से आए किराना व्यवसायी के साथ हुई। व्यवसायी से अपराधियों ने 12 लाख रुपए लूट लिए। वहीं दूसरी घटना नंदिनी इंटरप्राइजेज के कैशियर के साथ हुए। उनसे अपराधियों ने 2 लाख 24 हजार रुपए लूट लिए। शहर के स्टेडियम रोड में एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर संचालित उड़ान एक्सप्रेस और नंदिनी इंटरप्राइजेज ऑफिस के कैशियर के साथ दिनदहाड़े महारानी पेट्रोल पंप के निकट पुलिया के पास अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

दरभंगा किराना व्यवसायी से हुई लूट
मालूम हो कि दरभंगा किराना व्यवसायी सोमवार की दोपहर कलेक्शन के लिए सकरी बाजार आए थे रुपए की कलेक्शन कर जब व्यापारी ऑटो में बैठकर जा रहे थे इसी बीच ऑटो में बैठे पहले से दो अपराधियों ने उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सकरी थाना सकरी थाना अध्यक्ष अमित शाह सदर एसडीपीओ राजीव कुमार मामले की जांच में जुट गए हैं। सकरी थाना अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि लूट का घटना संज्ञान में आया है लेकिन इस संबंध में व्यापारी की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ऑफिस से कैश लेकर निकले कैशियर से हुई लूट
पीड़ित ने बताया, नंदिनी इंटरप्राइजेज से कैशियर नवीन चंद्र 12 बजे नंदिनी इंटरप्राइजेज में आए और वहां से नवीन चंद्र ने 2 लाख 24 हजार 260 रुपए कैश लेकर अकेले निकल गए। इसी क्रम में महारानी पेट्रोल पंप को क्रॉस करने के बाद पुलिया के पास अपराधियों ने उनकी बाइक को घेर लिया और नवीन चंद्र के ऊपर गोली चलाने लगे। इसी क्रम में नवीन चंद्र को गोली भी लगी और उसके पास से बैग में रखे दिन भर के कलेक्शन किए हुए पैसे लुटेरे लेकर फरार हो गए।

इसके बाद नवीन चंद्र किसी तरह अपनी जान बचाते हुए वहां से तुरंत पैदल भागते हुए नंदनी इंटरप्राइजेज पर वापस आए जहां पर उस कंपनी के स्टाफ ने देखा कि उनके दाहिने हाथ से खून बह रही है। इसके बाद लोगों ने तुरंत ही नवीन चंद्र को गाड़ी पर बैठा कर मधुबनी सदर अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। इस घटना में घायल नवीन चंद को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया।

इसके बाद घटना की जानकारी मधुबनी नगर थाना को दी गई। सूचना पाते ही नगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार साथ ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में कंपनी के स्टाफ और वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने लगे। साथ ही कंपनी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालने लगे। लूट की घटना पूरे मधुबनी शहर में आग की तरह फैल गई जिसके बाद सदर एसडीपीओ राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.