Breaking News

सेवा, त्याग, सादगी, साधुता के प्रतीक थे’डां राजेन्द्र प्रसाद; डीएम

सेवा, त्याग, सादगी, साधुता के प्रतीक थे’डां राजेन्द्र प्रसाद; डीएम

Repoted by Deepak

मुजफ्फरपुर। डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की पुण्य तिथि के अवसर पर समाहरणालय स्थित भारत माता नमन स्थल पर स्थापित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार ने माल्यार्पण किया। पुण्यतिथि पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद को याद करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें सच्चा देशभक्त व कर्मयोगी बताया। इस दौरान कलक्ट्रेट के कई वरीय पदाधिकारी भी साथ थे। जिलाधिकारी ने कहा कि वे विशाल व्यक्तित्व के मालिक थे। सेवा, त्याग, सादगी, साधुता के प्रतीक थे। उनका सादा जीवन उच्च विचार आज भी प्रासंगिक है। आज के युवाओं को उनके विचार को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.