मां भवानी ग्रुप ऑफ कंपनी (न्यू जीरोमाइल, दादर रोड) मुजफ्फरपुर में रेडियो ऑरेंज 106.4 एफएम एवं मुजफ्फरपुर स्वास्थ्य समिति के संयुक्त प्रयास से 10 दिवसीय कार्यक्रम “टीका आपके द्वार” का आयोजन किया गया. इस मौके पर मां भवानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रबंध निदेशक नीरज कुमार ने कहा कि माँ भवानी के प्रांगण में टीका आपके द्वार बहुत सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है. माँ भवानी डेकोर के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि बहुत ही कम समय में फ्लोरिंग सॉल्यूशन के क्षेत्र में शहरवासियों का जो आशीर्वाद प्राप्त हुआ है उसके लिए हम सभी मुजफ्फरपुरवासियों का तहे दिल हार्दिक आभार व्यक्त करते है एवं आगे और उत्कृष्ट सेवा देने की कोशिश करेंगे . इस अवसर पर मां भवानी से नीरज कुमार, दीपक कुमार , निलेश , रतीश , अजीत,सचिन, अमन, ज्योति ,खुशी , वंदना आशीष,कनककांत सहित सभी स्टाफ एवं रेडियो ऑरेंज 106.4 एफएम की तरफ से अभिषेक श्रीवास्तव,राजीव रंजन, आरजे ऋषभ, आरजे चांद मौजूद थे .




Leave a Reply