Breaking News

मुजफ्फरपुर में पुलिस छावनी में तब्दील हुआ सकरा इलाका, जानें मामला…

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र का भेरगरहा-सहदुल्लाहपुर इलाका सोमवार को पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। रविवार शाम यहां पर पुलिस-पब्लिक में भिंड़त हुआ था। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। वहीं पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की गई थी। इसी घटना को लेकर सोमवार को SSP जयंतकांत घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस को सूचना थी कि इलाके में अंदर ही अंदर आक्रोश। इसलिए एहतियातन काफी संख्या में पुलिस फोर्स भी पहुंची। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। भेरगरहा चौक पर अधिकांश दुकाने बंद थी। इक्का दुक्का जो दुकाने खुली भी थी। वह पुलिस फोर्स को देखते ही बंद कर चले गए। SSP ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपद्रवियों के घरों पर भी उनकी नजर थी। लेकिन, दर्जनों घर मे ताला बंद था। सभी आरोपी फरार थे। कुछ लोगों से जानकारी लेने पर बताया कि रात को सब ताला बंद कर भाग गए थे। इसके बाद जिस शराब मामले के आरोपी गनौर राय को पुलिस गिरफ्तारी से मुक्त कराने को लेकर इतना बवाल हुआ था। उसके घर पर छापेमारी की गई। लेकिन, उसके घर मे भी ताला बंद था। SSP ने उस खेत का भी निरीक्षण किया। जहां से तीन बोतल शराब एक साल पहले बरामद हुई थी। उसी केस में गनौर राय की गिरफ्तारी हुई और लोगों का आक्रोश भड़क उठा।

IO से कई बिन्दुओं पर पूछताछ

SSP ने केस के IO सत्येंद्र पांडेय से ऑन स्पॉट पूछताछ की। शुरू से लेकर अबतक की पूरी जानकारी ली। IO ने बताया कि खेत गनौर का ही है। स्थानीय लोग गलत बता रहे हैं कि खेत किसी दूसरे का है। इसका कागजात भी देखा गया था। जिससे यह सत्यापित हुआ कि खेत गनौर का ही है। SSP ने कहा कि अबतक की जांच से पता लगा है कि गिरफ्तारी बिल्कुल जायज है। वह दोषी था। इसी को लेकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। जिन्होंने भी कानून को हाथ मे लेने की कोशिश की है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी को चिन्हित किया जा रहा है।

30 नामजद समेत 150 अज्ञात पर केस

सकरा थानेदार सरोज कुमार के बयान पर 30 नामजद और 150 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। घटनास्थल से 13 बाइक भी जब्त की गई है। इसमे एक वार्ड पार्षद की भी संलिप्तता सामने आई है। उसकी तलाश में छापेमारी की गई। लेकिन, वह फरार है। अज्ञात आरोपियो की पहचान वीडियो फुटेज और तस्वीर से की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.