Breaking News

पेट्रोल पंप कर्मी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, जानें..

बक्सर जिले के चौगाई पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे एक युवक को सोने का मंगलसूत्र मिला। जिसे उसने महिला को वापस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की। वहीं, महिला भी अपनी खोई हुई सुहाग की निशानी को पाकर काफी खुश हुई। महिला की पहचान पेट्रोल पम्प पर लगे CCTV कैमरे के जरिए हुई। जहां कैमरे में दिख रहा था कि महिला बैग लिए अपने दो बच्चो के साथ वहां से गुजर रही थी। तभी ये चैन उसके गर्दन से गिर गया। बाद में इस चैन पर पेट्रोल पंप पर काम करने वाले पिन्टू कुमार की नजर की पड़ गई।

महिला प्रमिला देवी ने बताया कि हमने तो मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। लेकिन धरती पर ईमानदार लोग अभी भी जिंदा है। ईमानदार के हाथ में जाने के बाद ही मेरे सुहाग की निशानी मिल पाया। मंगलसूत्र खो जाने पर घर वालों ने जमकर फटकार लगाई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि वह चौगाई में मौजूद अपने मायके से भाई के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल रोहतास जा रही थी। वहीं पेट्रोल पंप पर तेल भराने के लिए बाइक से उतरी तो उसी दौरान मंगलसूत्र खो गया।

वहीं, पिंटू कुमार की बात करें तो वह पेट्रोल पंप पर 7 हजार रुपये प्रति महीने पर काम करता है। जो परिवार को चलाने के लिए प्रयाप्त नहीं। ऐसे में 70 हजार का मंगलसूत्र मिलने के बाद भी उनके मन में कोई लालच नहीं आना सच में ईमानदारी की एक बड़ी मिसाल पेश की है।

पिन्टू ने बताया कि जिस महिला का खोया होगा उसकी स्थिति क्या होगी यह सोच के ही मन सिहर गया। जब अपनी पत्नी को यह बात बताई तो उसने कहा कि मंगलसूत्र महिला की सुहाग की निशानी होती है। इसे लौटा दीजिए पुण्य मिलेगा। जिसके बाद CCTV के जरिए महिला की पहचान की गई और उन्हें वापस बुलाकर चैन वापस कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.