Breaking News

सीतामढ़ी में 1.20 करोड़ की अष्टधातु की मूर्ति चोरी

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर गांव स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर से रविवार की रात चोर अष्टधातु की तीन मूर्ति उठा ले गए। मंदिर के दरवाजे कि ताला तोड़कर राम जानकी और लक्ष्मण की तीन अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर ली गई। यह मूर्तियां लगभग 150 साल पुरानी बताई जा रही है। अष्टधातु के एक मूर्ति की कीमत 40 लाख रुपए आकी जा रही है। एक मूर्ति का वजन 25 KM था। स्थानीय लोग तीनों मूर्तियों की कीमत 1.20 करोड़ बता रहे हैं।

सोमवार सुबह जब मंदिर के पुजारी सुबह पूजा करने के लिए निकले तो देखा कि मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद गेट खोला तो देखा कि अष्टधातु की तीनों मूर्तियां गायब है। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीण व मुखिया को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

इधर, सूचना मिलते ही सदर DSP रमाकांत उपाध्याय व रुन्नीसैदपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों के द्वारा स्थानीय ग्रामीण और पुजारी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

सदर डीएसपी रामाकांत उपाध्याय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि स्क्वायर डॉग बुलाया गया है और पुजारी तथा अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले की पर्दाफाश कर मूर्ति बरामद कर ली जाएगी और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरी गई प्रतिमाओं के विषय में छानबीन के बाद ही मूल्य का अनुमान लगाया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.