यूक्रेन में फंसे बिहार के बच्चों को सुरक्षित राज्य वापसी में केंद्र और राज्य सरकार जुट गई है। इसका सिलसला शनिवार से शुरू हो गया है। आज यूक्रेन से 24 बच्चे वापस बिहार लौटेंगे। सबसे पहले ये यूक्रेन से विशेष विमान से दिल्ली और मुंबई पहुंचेंगे। वहां से उन्हें अलग-अलग एयरलाइंस से पटना लाया जाएगा।
दिल्ली में यूक्रेन का विशेष विमान 3 बजे और मुंबई में 4 बजे लैंड करेगा। वहां से पटना तक आने के लिए विभिन्न एयरलाइंस से बिहार के अधिकारी संपर्क साध रहे हैं। इसके लिए राज्य मुख्यालय में आपदा नियंत्रण विभाग की तरफ से एक विशेष नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। विद्यार्थियों के अभिभावक 06122294204 पर कॉल कर इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
दिल्ली में रेसिडेंट कमिश्नर हर अपडेट की ले रहे हैं जानकारी
इससे पहले शुक्रवार को राज्य के CM नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि राज्य सरकार यूक्रेनसे बिहार आने वाले लोगों का सम्पूर्ण किराया राज्य सरकार देगी। उन्होंने यह भी कहा कि है यूक्रेन में जारी वर्तमान संकट के मद्देनजर वहां फंसे बिहारवासियों को बिहार लाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बिहार के स्थानिक आयुक्त को विदेश मंत्रालय के अफसरों से समन्वय कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
बिहार में 24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम
बिहार में आपदा प्रबंधन की ओर से यूक्रेन में फंसे बिहार के छात्रों और अन्य निवासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की गई है। अभिभावक या बच्चे हेल्पलाइन नंबर 0612-1070; 06122294204; +917070290170 के माध्यम से 24 घंटे में कभी भी अपनी पेरशानी की जानकारी दे सकते हैं।

ऐसे बताएं अपना डिटेल
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के व्यक्तियों को यूक्रेन से (निकास) आने संबंधी अनुरोध विहित प्रपत्र में किया जा सकता है, ताकि उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा सके । इसमें पूरा पता/ पासपोर्ट नंबर/ पिता का नाम /वर्तमान पता/ बिहार का पता /भारतीय मोबाइल नंबर/ लैंडिंग का स्थान / अभ्युक्ति संबंधी विवरण विहित प्रपत्र में अंकित कर उसे ईमेल rcbihar@yahoo.in पर भेज सकते
OSD रैंक के अधिकारी को दी गई है जिम्मेदारी
बिहार में बनाए गए कंट्रोल रूप में OSD रैंक के अधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा इसमें तीन स्पेशल अधिकारी के साथ SDRF और NDRF को भी शामिल किया गया है। ये 24 घंटे कंट्रोल रूम में तैनात हैं। ये टीम लगातार विदेश मंत्रालय और बिहार भवन के संपर्क में है।



Leave a Reply