Breaking News

यूक्रेन में फंसे भागलपुर के शुभम की आपबीती, पैक्ड फूड के दाम 2-3 गुना बढ़े

यूक्रेन के टरनोपिल में फंसे भागलपुर के शुभम सम्राट ने फिर अपनी आप बीती सुनाई। शुभम ने बताया कि 48 घंटे से बत्ती बुझा कर हॉस्टल के बेसमेंट में रात गुजारी है। डर है कि कब रूस का विमान हमला कर दे। हम लोगों का जोन भी रेड हो गया है। हॉस्टल प्रबंधन ने कहा कि आप बत्ती बुझा कर रहें, ताकि रूसी विमान यह पता नहीं चले कि यहां पर लोग छिपे हुए हैं। शुभम सम्राट जब अपनी आप बीती सुना रहे थे तो उनके चेहरे पर डर साफ दिख रहा था। शुभम ये सारी बात वाट्सऐप वीडियो कॉल से हुई है। शुभम ने बताया कि 48 घंटे कैसे बीता है शब्दों में नहीं बता सकता ।

चिप्स, बिस्किट और पानी से गुजर रही है दिन और रात
शुभम ने बताया कि बेसमेंट से किसी तरह कुछ छात्र पास के दुकान से चिप्स, बिस्किट और पानी का बॉटल लाएं हैं। चूंकि यह क्षेत्र रेड जोन में शामिल हो गया है इससे काफी परेशानी और डर है। यहां पर खाने के सामान दो से तीन गुना दाम पर मिल रहे हैं।

हॉस्टल के छात्रों को निकालने की हो रही है तैयारी
शुभम ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन छात्रों को यहां से निकालने लगातार कोशिश कर रहा है। पर प्रर्याप्त मात्रा में बस नहीं रहने के कारण काफी दिक्कतें आ रही हैं। बसों की संख्या काफी कम हो गई है। छात्रों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में टिकट का दाम भी काफी बढ़ा दिया गया है। शुभम ने यूक्रेन से कई तस्वीरें भेजीं है। इसमें उन्होंने बताया कि जैसे ही हॉस्टल के बाहर बस लगती है। छात्र अपने सामान को लेकर दौड़ पड़ते हैं। बस में बैठने के लिए लंबी लाइन लग रही है।

48 घंटे बाद हॉस्टल से बाहर निकल बनाया वीडियो
​​​​​​शुभम ने एक वीडियो यूक्रेन से भेजा है। इसमें उन्होंने अपना हॉस्टल दिखाया है। वीडियो के माध्यम से शुभम बताना चाह रहे हैं कि कैसी स्थिति है। वीडियो में शुभम ने बताया कि पोलैंड के रास्ते यहां पर से फंसे नागरिकों को बाहर भेजा जा रहा है। बस को भी 10 किलोमीटर पहले रोक दिया जा रहा है। लोग 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। इसके बाद पोलैंड पहुंच रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द उन लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला जाए

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.