गायघाट में एनएच पर लूट की योजना हुआ विफल, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, मादक पदार्थ भी बरामद
Repoted by Deepak
गायघाट। थाना क्षेत्र में शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इस दौरान अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर जारंग चौक के समीप पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाया रहा था। इस दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर दो तीन लड़के भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने त्वरित कार वाई करते हुए खदेड़ कर दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस को बताया कि हम लोग राहगीर से एनएच पर लूट-पाट करते हैं ।बीते दो दिन पहले एक राहगीर से ये तीनो ने ही मिलकर लूटपाट किया था ।जिसमें वह फरार हो गए थें। पुलिस के अनुसार इसके पास नशीली मादक पदार्थ और मोबाईल फोन भी बरामद की गई है।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि तीनो के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं।





Leave a Reply