Breaking News

बिहार में अब हेलिकॉप्टर से खोजे जाएंगे श’राब के अड्डे

अवैध शराब के अड्डों को ढूंढने के लिए बिहार सरकार अलग-अलग के तरीके ढूंढ रही है। पहले पुलिस का उड़नदस्ता था, फिर ड्रोन से सर्वे करके अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ने का सिलसिला चला। अब बिहार सरकार हेलीकॉप्टर से सर्वे करके अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसेगी। इसको लेकर मंगलवार को हेलीकॉप्टर भी उड़ाया गया। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अधिकारियों द्वारा पटना से बाढ़ तक हेलिकॉप्टर से गंगा दियारे के इलाकों का एरियल सर्वे भी किया गया। एरियल सर्वे के दौरान शराब के 5 अवैध अड्डों की पहचान की गई। मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस और उत्पाद अधिकारियों को दे दी।

हेलिकॉप्टर में बैठी जांच टीम।

हेलिकॉप्टर में बैठी जांच टीम।

हर दिन 6 से 7 घंटे चलेगा ऑपरेशन
अब अब पूरे बिहार में हेलिकॉप्टर की मदद से शराब के अवैध ठिकानों को खोजा जाएगा, फिर पुलिस और अधिकारियों को सूचना दिया जाएगा और उन्हें ध्वस्त किया जाएगा। मद्य निषेध विभाग ने जो योजना बनाई है उसके मुताबिक बक्सर से कटिहार तक गंगा नदी और 11 इलाकों में लगातार सघन सर्वे किया जाएगा।

हेलिकॉप्टर में पायलट के साथ 5 लोग बैठ सकते हैं। यह हेलिकॉप्टर हर दिन 6 से 7 घंटे तक लगातार ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है। एरियल सर्वे के दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ अभियंता और स्पोर्ट डिटेक्शन एक्सपर्ट भी मौजूद रहेंगे। सपोर्ट डिटेक्शन एक्सपोर्ट इलाके की पहचान कर जगह चिन्हित करेंगे। मंगलवार को एक घंटे से ज्यादा हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी थी।

हेलिकॉप्टर से लिया गया शॉट।

हेलिकॉप्टर से लिया गया शॉट।

CM नीतीश ने भी ली कार्रवाई की जानकारी
हेलिकॉप्टर के माध्यम से वीडियो भी बनाया जाएगा। इसके बाद ड्रोन की मदद से उत्पाद और पुलिस विभाग की टीम फॉलोअप एक्शन में अवैध शराब के अड्डों को नेस्तनाबूद करेंगे। CM नीतीश कुमार ने मंगलवार को भागलपुर से लौटने के दौरान पटना हवाई अड्डे पर हेलिकॉप्टर द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली थी। मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों की मानें तो बुधवार को हेलिकॉप्टर से बक्सर इलाके मेंअवैध अड्डो की खोज की जाएगी। इस हेलिकॉप्टर के उड़ने से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.