Breaking News

बड़ी खबर: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 10 लाख की ड’कैती

समस्तीपुर में डकैतों ने बैंक में दिनदहाड़े घुसकर 10 लाख रुपए लूट लिए। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र काली चौक जेल रोड स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की है। बैंककर्मियों के अनुसार, बुधवार सुबह 10.30 बजे 5 नकाबपोश डकैत बैंक के अंदर घुसे। हथियारबंद डकैतों को देख बैंक में अफरातफरी मच गई। डकैतों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों के मारपीट की। इसके बाद कैश काउंटर में रखे 10 लाख रुपए लूट लिए। डकैतों ने बैंककर्मियों के कर्मियों के मोबाइल और टैब भी लूटकर फरार हो गए। भागते वक्त दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस बैंककर्मियों से मामले की पूछताछ कर रही है। CCTV फुटेज किसी के हाथ नहीं लगे, इसलिए बैंक के अंदर किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। DSP और थानेदार ने बैंक मैनेजर से घटना जानकारी ली। पुलिस के अनुसार 10 लाख रुपए की लूट की बात सामने आई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। बैंक और उसके आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि बैंक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। बैंक में सुरक्षाकर्मी भी नहीं हैं। लॉकडाउन में दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल जाते हैं जो पुलिस की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। लोग पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.