Breaking News

24 और 25 फरवरी को बिहार में होगी बारिश

बिहार में हवा की दिशा में परिवर्तन होने जा रहा है जिससे दो दिनों तक बिहार के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 24 और 25 फरवरी को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश काे लेकर अलर्ट किया है। इसके बाद मौसम भी गर्म होगा, इस दौरा रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी का अनुमान है।

सीतामढ़ी सबसे कम रहा न्यूनतम पारा
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वानुमान के अनुसार 24 घंटे में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा। इस दौरान आसमान भी पूरी तरह से साफ रहा। रात के तापमान में आंशिक परिवर्तन के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में दर्ज किया गया, जबकि राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री डेहरी में दर्ज किया गया। राज्य में औसत अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा।

पश्चिमी हवा का हो रहा प्रभाव
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलो मीटर ऊपर तक बना हुआ है। इसकी गति 8 से 10 किलो मीटर प्रति घंटे की है। राज्य के सभी हिस्सों में 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ और उत्तर पछुआ हवा के प्रभाव से पूरे राज्य में अगले 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।

ऐसे होगा हवा में परिवर्तन

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हवा के प्रवाह में परिवर्तन होगा। राज्य में पूर्वी उत्तर पूर्वी दक्षिण पूर्वी हवा का प्रभाव होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 24 फरवरी को प्रदेश के दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्वी भागों के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हाेने की संभावना है। इसके बाद 25 फरवरी को राज्य के दक्षिण मध्य के एक दो स्थानों में उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 फरवरी को उत्तर पूर्व एवं दक्षिण पूर्व के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। रात के तापमान में अगले 3 दिनों तक कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना बन रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.