Breaking News

बिहार: 50 लाख की अंग्रेजी श’राब ब’रामद, त’स्कर को भी किया गया गिर’फ्तार

कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 50 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वहीं, एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया।

दरअसल, घटना के संदर्भ में कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा वाहन जांच की जा रही थी। तभी एक ट्रक की जब तलाशी ली गई तो उसमें संतरा के पेटी के नीचे रखी शराब बरामद की गई। इस संदर्भ में उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी प्रकाश चन्द्र ने बताया कि ट्रक की जब तलाशी ली गई तब संतरा पेटी के नीचे छिपाकर तस्करी के लिए ले जाई जा रही 495 पेटी शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत 50 लाख रुपए बताई गई।

बरामद शराब के साथ ओडिशा के जगतसिंहपुर निवासी मधब मंडल के बेटे लक्ष्मण मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह हरियाणा से बरौनी जा रहा था। बीच रास्ते में कानपुर के पास ड्राइवर को दिया गया। शराब लदी ट्रक जब्त कर ली गई। फिलहाल उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.