चारा घोटाले में सजायाफ्ता सह RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आज डोरंडा कोषागार मामले में सजा सुनाई जाएगी। इसे लेकर लालू रात भर चिंतित रहे। RIMS में इलाजरत लालू रात भर सो नहीं पाए। वो बेचैन रहे। उनकी बीपी लगातार बढ़ी हुई रह रही है, शुगर लेवल को भी दवाई देकर मेंटेन किया जा रहा है। लालू प्रसाद हार्ट की जांच के लिए इको और इसीजी कराई जाएगी। RIMS के मेडिसिन विभाग के HOD डॉ. विद्यापति ने बताया कि लालू प्रसाद को आंख में भी परेशानी हो रही है। उनकी आंखों की जांच कराई जाएगी।
किया जाएगा इकोकार्डियोग्राफी
डॉ. विद्यापति ने बताया कि उनके हार्ट की स्थिति की जांच के लिए डॉ प्रकाश के नेतृत्व में उनका इकोकार्डियोग्राफी किया जाएगा। इको की रिपोर्ट के आधार पर फिर से उनकी दवाई में संशोधन किया जा सकता है। डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड लालू यादव की सेहत पर खास ध्यान दे रहा है। फिलहाल लालू प्रसाद की बीपी के दवाई की डोज को बढ़ाई गई है।
इन बीमारियों से पीड़ित हैं लालू
लालू कई बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिनमें सबसे बड़ी परेशानी उन्हें हुई टाइप-2 डायबिटीज और ब्लड प्रेशर है। उनका इलाज करने वाले दोनों सीनियर डॉक्टरों के अनुसार, लालू प्रसाद 15 बीमारियों से पीड़ित हैं। इनमें सबसे बड़ी चिंता उनकी अनियंत्रित डायबिटीज है। उनके कई अंग 50 फीसदी ही कार्य करते पाए गए हैं।



Leave a Reply