कटिहार जिले में इन दिनों भीषण अगलगी की घटना लगातार बढ़ती जा रही। बीती रात आजमनगर प्रखंड के देवगांव पंचायत के वार्ड संख्या 2 में अचानक भीषण आग लग गई। आग कैसे लगी यह कोई समझ नहीं पाया। इस घटना में पंचायत के 3 परिवारों के घर युगल ठाकुर, कुलदीप ठाकुर एवं रवि ठाकुर का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। जान तो बच गई लेकिन उन गरीब परिवारों के सिर्फ घर ही नहीं जले बल्कि घर के साथ साथ तीनों परिवार से कुल डेढ़ लाख रुपए नगद सहित खाद्यान्न सामग्री ,बर्तन, कपड़ा सब कुछ जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना जैसे ही आसपास ग्रामीणों को लगी सब ने मिलकर अपने प्रयास से स्वयं आग पर काबू पाया। देवगांव पंचायत के मुखिया अनिलफुल उर्फ उधूल सरकार ने बताया कि 28 पंचायत के इस प्रखंड में भीषण अगलगी की घटना से निपटने के लिए वर्तमान में सरकार द्वारा एक भी दमकल की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में अग्निकांड जैसे भीषण समस्याओं से निपटने में आम जनों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है मुखिया ने जिलाधिकारी उदय मिश्रा से प्रखंड में दमकल की व्यवस्था करने की मांग की है।
भीषण आग की चपेट में आए 3 घर, 1.5 लाख नगद एवं खाद्य सामग्री जलकर राख



Comment here