BIHARBreaking NewsSTATE

LIC के रिटायर्ड अफसर के फ्लैट में चोरी

LIC के एक रिटायर्ड अफसर के फ्लैट में चोरी हो गई है। शातिर चोरों ने फ्लैट के कमरे में रखे आलिमरे से करीब 4 लाख से अधिक की सोने-चांदी ज्वेलरी पर अपना हाथ साफ कर दिया है। साथ में कुछ कैश की भी चोरी हुई है। फ्लैट में चोरी की यह घटना राजधानी के पत्रकार नगर थाना के तहत मुन्ना चक इलाके की है। इस इलाके में जानकी अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट के B-ब्लॉक का फ्लैट नंबर 103 शिव कुमार दास का है। सुबह 8 बजे के करीब इनके फ्लैट के टूटे हुए लॉक पर बगल वाले फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति की नजर पड़ी थी।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

चोरी की जानकारी उन्होंने फर्स्ट फ्लोर पर ही रहने वाले पटना हाईकोर्ट के वकील आलोक कुमार सिन्हा को दी। तब इन लोगों ने कॉल कर शिव कुमार दास को जानकारी दी। फिर फ्लैट के अंदर गए। वहां कमरों में रखा आलमिरा खुला हुआ मिला। उसके अंदर सामान बिखरे मिले। ज्वेलरी के बॉक्स फेंके हुए थे और ज्वेलरी गायब मिली। वकील आलोक कुमार सिन्हा के अनुसार शिव कुमार दास LIC में अफसर थे और करीब 3 साल पहले रिटायर हुए थे। इनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। इनकी एक बेटी दिल्ली में रहती है। इस कारण रिटार्यमेंट के बाद वो अधिकांश तौर पर दिल्ली में बेटी के पास रहते हैं। करीब 25 दिन पहले वो पटना आए थे। कुछ दिन रहने के बाद करीब 20 दिन पहले यहां से दिल्ली गए थे।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

आलोक ने ही चोरी की जानकारी पत्रकार नगर थाना की पुलिस को दी थी। तब पुलिस आई। मौके पर जांच-पड़ताल करके गई। शिव कुमार दास के भतीजे पंकज ने इस मामले में थाना में लिखित कंप्लेन किया है। हालांकि, फ्लैट के अंदर टीवी और कई दूसरे सामाना सुरक्षित मिले हैं। बाकी कौन से सामानों की चोरी हुई है, इसके बारे में शिव कुमार दास के आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। चोर कब आए? कितने की संख्या में थे? चोरी करके कब गए? इस बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं है। कंप्लेन मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। अपार्टमेंट और इसके आसपास में लगे CCTV कैमरों के फुटेज को अब पुलिस खंगालेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.