BIHARBreaking News

बिहार में इंजीनियर के ठिकानों पर रेड, अब तक 2.5 लाख कैश, जेवर और कई जमीन के डीड मिले

स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस कॉर्पोरेशन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण कुमार सिंह के ऊपर अपना शिकंजा कस दिया है। बिहार के राजगीर और झारखंड के देवघर स्थित उनके घर पर SVU की टीम छापेमारी कर रही है। ADG नैयर हसनैन खान ने कार्रवाई की पुष्टि की है। बताया जाता है कि इंजीनियर ने देवघर में करीब 2 करोड़ से अधिक की लागत से आलीशान घर बनवा रखा है।

पटना से गई टीम इनके घर को सर्च कर रही है। घर के अंदर से अब तक ढाई लाख रुपए कैश के साथ-साथ लाखों रुपए की ज्वेलरी बरामद हुई है। साथ ही कई जमीन के डीड मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, SVU की टीम घर में लगे टाइल्स की कीमत का अनुमान लगा रही है। काफी महंगे टाइल्स लगाए गए हैं।

बता दें, अरुण की पोस्टिंग राजगीर में हैं। यहीं पर बिहार पुलिस की एकेडमी भी है। शक इस बात का है कि बिहार पुलिस बिल्डिंग कॉर्पोरेशन के इस एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने एकेडमी के लिए आए टाइल्स को राजगीर से देवघर भेजवाया और उसका इस्तेमाल अपने घर बनाने में किया। अब SVU की टीम इसकी भी पड़ताल कर रही है। जांच कर दोनों जगहों के टाइल्स का मिलान कराया जाएगा।

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार को इनके काले कारनामों की सूचना मिली थी। तब से इनके बारे में इनपुट जुटाया जा रहा था। जब पड़ताल में ठोस सबूत हाथ लगे तो 17 फरवरी को पटना में SVU ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराया था। एक अनुमान के अनुसार, अरुण की संपत्ति अभी सरकारी आमदनी से 75 प्रतिशत अधिक मिली है। मगर, संभावना है कि दोपहर बाद तक इसका प्रतिशत और अधिक बढ़ जाएगा। कुछ दिनों पहले ही इन्होंने अपनी बेटी की शादी की है। इसमें बड़ा दहेज देने की आशंका है। SVU की टीम राजगीर में इनके किराए वाले घर को भी खंगाल रही है।

जेवर भी मिले।

जेवर भी मिले।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.