Breaking News

वेरीफिकेशन शुरू न होने पर निजी स्कूलों ने मोर्चा खेला

बिहार सरकार के ई-संबंधन पोर्टल से पहली से 8वीं तक के निजी स्कूलों को संबद्धता देने और 9वीं से 12वीं के लिए एनओसी देने की प्रक्रिया जिले में काफी धीमी है। इसे लेकर अब इंडियन एसो. ऑफ स्कूल्स ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के सचिव सुमन कुमार ने कहा, शिक्षा विभाग की ओर से पिछले दिनों निजी स्कूलों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया।

संबद्धता के लिए ई-संबंधन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन देने और निदेशालय की ओर से वेरीफिकेशन के लिए पासवर्ड भेजने के बावजूद मुजफ्फरपुर में अब तक इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। रजिस्ट्रेशन देने की प्रक्रिया में जिला शिक्षा विभाग की ओर से देरी की जा रही है।

इसे लेकर जब प्राथमिक शिक्षा निदेशक से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि 20 दिन पहले ही जिला को पोर्टल का पासवर्ड दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक स्थानीय पदाधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू नहीं की है। सुमन कुमार ने कहा, अगर 10 दिनों के अंदर वेरीफिकेशन की प्रक्रिया नहीं शुरू की गई तो स्कूल संचालक कलेक्ट्रेट में धरना देंगे। गुरुवार को एसो. के प्रतिनिधि डीएम से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे। उन्होंने कहा कि कई वर्षों का आरटीई अनुदान राशि निजी स्कूलों को नहीं मिला है। इससे लगातार असंतोष बढ़ रहा है और आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.