BIHARBreaking NewsSTATE

पटना में 2 लाख ले उड़ा 12 साल का बच्चा, जानें मामला..

12 साल के एक बच्चे ने पटना के एक बड़े होटल में चल रही इंगेजमेंट पार्टी के दौरान महिला के उस पर्स को लेकर उड़ गया, जिसमें 2 लाख से अधिक दाम की ज्वेलरी और 15 हजार रुपया कैश रखा था। साथ में गिफ्ट के रूप मिले रुपया वाला कई इंवेल्प भी था। यह मामला पटना के गांधी मैदान के पास स्थित होटल मौर्या का है।

दरअसल, यह घटना उस वक्त हुई जब महिला वहां मौजूद लोगों के बीच बात करने में मशगूल थी। 12 के बच्चे ने लोगों की मौजूदगी में लेडिज पर्स पर अपना हाथ साफ किया। होटल मौर्या में अगमकुआं थाना क्षेत्र के बहादुर हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले मयंक सिन्हा के बड़े भाई हर्षित सिन्हा के इंगेजमेंट पार्टी चल रही थी। इस मामले में मयंक सिन्हा ने गांधी मैदान थाने में FIR दर्ज कराया है।

लाइजनिंग में लगा था एक शख्स होटल मौर्या बिहार का फेमस होटल है। वहां ऐसी घटना का होना, सुरक्षा व्यवस्था पर कई बड़े सवाल खड़ा करता है। चोरी का यह मामला सामने आने के बाद होटल मैनेजमेंट हील गया। मैनेजमेंट की टीम जांच में जुट गई। जबकि, पुलिस पर्स ले भागने वाले बच्चा और उसके गिरोह को खोजने में जुट गई है।

पार्टी में शामिल महिलाओं के साथ वह बात कर रही थीं

इस मामले के बारे में मयंक सिन्हा ने बताया कि ग्रे रंग की पर्स मेरी मां के पास थी। पार्टी में शामिल महिलाओं के साथ वह बात कर रही थीं। टेबल पर पर्स रख वो इंगेजमेंट कार्यक्रम देख रही थीं। वहीं, पीछे बैठा लाइजनिंग करने वाला शख्स महिलाओं को वहां से हटने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही वहां से एक-दो महिलाएं उठी तो एक 12 से 13 साल का बच्चा जो ब्लू रंग का सूट पहन कर आया था। वह पर्स के पास खड़ा हुआ। इसके बाद लाइजनिंग करने वाले शख्स ने पर्स उठाने का इशारा दिया और बाहर निकल गया। इशारा मिलते ही बच्चे ने बड़े ही आसानी से महिलाओं के बीच से उस पर्स को उठाकर गेट के बाहर चला गया। इस बात का पता काफी देर बाद चला। जब होटल के CCTV को खंगाला गया तो असलियत सामने आई। अब पुलिस शातिरों को खोजने में जुटी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.