बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर में ऑटो व पिकअप से मवेशी का मांस पकड़े जाने पर लोगों ने जमकर बवाल किया। आक्रोशित लोगों ने पिकअप और ऑटो को आग के हवाले कर दिया। साथ ही सदर थाना के पास सड़क पर जाम लगाकर घंटों प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने में जुट गई।
मुजफ्फरपुर: ऑटो व पिकअप से मवेशी का मांस पकड़े जाने पर बवाल, दोनों गाड़ियों को फूंका



Comment here