MUZAFFARPUR : मिशन भारती रिसर्च इंफॉर्मेशन सेंटर तथा बिहार गुरु के संयुक्त तत्वावधान में तत्परता और निष्ठा से सेवा देने के लिए भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र एवं बिहार गुरु डायरी देकर मुजफ्फरपुर में स्वागत करते हुए ऑक्सीजन बाबा के नाम से प्रसिद्ध मिशन भारती एवं बिहार गुरु के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश तिरंगा ने कहा कि अपने नाम के अनुरूप नित्यानंद जी देश सेवा कर रहे हैं साथ ही बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. कोरोना काल में मानवीय जान की रक्षा करने इनकी अहम भूमिका रही हैं.
स्वागत सम्मान से अभिभूत गृह राज्य मंत्री श्री राय ने कहा कि मुझेको भी कोरोना संकट में कार्य करते हुए बहुत संतोष हुआ। आप जैसे लोगों ने सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर जो समाज सेवा की मिसाल कायम की है उसके लिए आपको तहे दिल से धन्यवाद. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कोरोना काल में अविनाश तिरंगा द्वारा किए गए कार्यों की गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को जानकारी देते हुए सराहना की.
#MUZ में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का अविनाश तिरंगा ने किया स्वागत



Comment here