BIHARBreaking NewsDELHIPATNASTATE

BIHAR: CM नीतीश कुमार रविवार को करेंगे दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार..

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। नीतीश कुमार शनिवार की शाम को ही दिल्ली पहुंच जाएंगे, जबकि 3 फरवरी को पटना वापस आयेंगे। जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने यह जानकारी दी।त्यागी ने बताया कि नीतीश कुमार दिल्ली विधानसभा में जदयू के सिम्बल पर चुनाव मैदान में उतरे दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में सभा करेंगे। पहली सभा बुराड़ी में होगी। सभा को नीतीश कुमार के अलावा गृहमंत्री अमित शाह भी संबोधित करेंगे।

दूसरी सभा संगम बिहार में होगी। इस सभा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और नीतीश कुमार संबोधित करेंगे।जदयू के दिल्ली प्रभारी व बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने शनिवार को बुराड़ी जाकर सभास्थल का मुआयना किया। मंत्री जयकुमार सिंह, जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप व छोटू सिंह भी यहां पहुंचे। जदयू नेताओं ने 2 फरवरी की सभा की तैयारियों की समीक्षा की और लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शिरकत करने की अपील की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.