Breaking News

#MUZAFFARPUR : सृष्टि को बचाने के लिए सनातन संस्कृति अपनाना जरूरी : सुरेश कुमार शर्मा

MUZAFFARPUR : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कीl

श्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पंडित दीनदयाल जी के सपनों को पूरा कर रही है भाजपा सरकार। पंडित दीनदयाल ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की। आज उसी क्रम में नरेंद्र मोदी की सरकार देश के एक-एक गरीब के लिए कार्य कर रही है चाहे वो मुफ्त राशन हो या सबके लिए घरl आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त चिकित्सक सेवा हो या देश के किसानों के लिए सम्मान निधि होl वो हमेशा राष्ट्र प्रथम की बात करते थे, इसलिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र को परम वैभव पर पहुँचाने के लिए समर्पित हैl

श्री शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा सनातन संस्कृति की बात करते थे। उनका मानना था सृष्टि को बचाने के लिए सनातन संस्कृति अपनाना जरूरी है। सनातन ही एक ऐसी संस्कृति है जो प्रकृति और दूसरों के कल्याण के लिए सोचने को प्रेरित करती है। उनकी मृत्यु राजनीतिक साजिश थीl वही ममता रानी ने कहा कि स्कूल और कॉलेज के बच्चों को इनके बारे में पढ़ाया जाएl

इस अवसर पर प्रमुख रूप से तारण राय, ममता रानी, देवीलाल , भोला चौधरी, प्रो अरूण कुमार, हरिओम कुमार,पवन दुबे,प्रभात कुमार, पार्थ , साहू भूपाल भारती, अमन राज, वंदना शर्मा, मसुदुल हसन, मोनालिशा, विकास गुप्ता, कमलावती देवी, मुकेश लाल गुप्ता, मंजू कुमारी, आदि उपस्थित हुए। मंच संचालन भाजपा जिला प्रबक्ता प्रभात कुमार एवम धन्यवाद ज्ञापन पवन दुबे ने किया l

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.