वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट को आप लाइव Jagran.Com पर देख सकते हैं। इस बजट में आम लोग Income Tax में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। यह बजट देश की इकोनॉमी को रिवाइव करने का मौका है, जिसे सरकार भुनाना चाहती है।

- Union Budget 2020 Live Update: निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी अपना दूसरा बजट, आम लोगों को मिल सकती है राहत
- Union Budget 2020 Live: वित्तीय रफ्तार के लिए मनरेगा पर होगा सरकार का भरोसा
- Budget 2020 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, यहां देख सकते हैं लाइव
-
-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2020-21 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इसके लिए उन्होंने दर्जनभर अर्थशास्त्रियों, शीर्ष उद्योगपतियों और किसानों एवं अन्य संगठनों के साथ बैठक की है। इस बजट को तैयार करने में वित्त सचिव राजीव कुमार, आर्थिक मामलों के सचिव अतनु चक्रवर्ती, एक्सपेंडिचर सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन, राजस्व सचिव अजय भूषण पाण्डेय और विनिवेश सचिव तुहीनकांत पाण्डेय की अहम भूमिका है।
-
भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर मौजूदा आर्थिक सुस्ती के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश करने जा रही हैं। उम्मीद है कि वित्त मंत्री अर्थव्यवस्था को प्रोस्ताहित करने के लिए ‘‘फील गुड’’ बजट पेश कर सकती हैं। इस फील गुड बजट में पर्सनल इनकम टैक्स में कटौती, ग्रामीण और कृषि सेक्टर के लिए रियायतें, इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की परियोजनाओं के लिए आवंटन जैसे कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। आज पेश होने वाला यह आम बजट निर्मला सीतारमण का दूसरा बजट है। साथ ही मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का भी यह दूसरा बजट है।
-
इकोनॉमिक स्लोडाउन और कमजोर डिमांड के बीच लोगों की निगाहें अब बजट 2020 पर टिकी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अपना दूसरा बजट पेश करेंगी। आप सुबह 11 बजे Jagran.Com पर लाइव बजट देख सकते हैं। इसके साथ ही लोकसभा टीवी पर भी बजट की कवरेज देख सकते हैं।

-



Leave a Reply