BIHARBreaking NewsSTATE

UP से शरा’ब की खेप मुजफ्फरपुर लाने वाला धराया

उत्तर प्रदेश से दर्जनों बार शराब की खेप मुजफ्फरपुर लाने वाला तस्कर आखिरकार उत्पाद विभाग के हत्थे चढ़ ही गया। दोनो के पास मंहगी बैग में भरकर शराब की 38 बोतल मिली। तस्करों की पहचान अहियापुर के जीनू कुमार और हथौड़ी के शेखर के रूप में हुई है। इसके अलावा उत्पाद विभाग ने अलग-अलग जगहों से आठ धंधेबाज़ों को दबोचा है।

इनकी पहचान सिवाईपट्टी के फेकन राम, राजकुमार सहनी, नागेश्वर सहनी, पानापुर के निर्मल कुमार, मोतीपुर के मोहन साह और भरत चौधरी के रूप में हुई है। उत्पाद इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल भेजने की कवायद की जा रही है। बताया कि शेखर और जीनू दोनो बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। पढाई-लिखाई भी साथ करते हैं। इसके बाद इन दोनों ने साथ मे मिलकर शराब खरीद-बिक्री का धंधा शुरू कर दिया। पहले एक-दो बोतल बेचते थे। लेकिन, इसके बाद बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी करने लगा।

दोनों पार्टनर मिलकर इस धंधे को करते थे। उत्तर प्रदेश और दिल्ली जाकर वहां से शराब की खेप ट्रेन से या बस से लेकर आते थे। फिर यहां इलाके में सप्लाई करते थे। इसकी भनक उत्पाद विभाग को लग गयी थी। टीम ने जाल बिछाना शुरू कर दिया। इसी दौरान वह फिर उत्तर प्रदेश से फिर शराब की खेप लेकर आया। इसी दौरान टीम ने धावा बोल दिया और दोनों पार्टनर को रंगे हाथ दबोच लिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.