Breaking News

मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में हं’गामा, महिला की पि’टाई, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। जब एक पक्ष के लोगों ने महिला प्रीति के साथ जमकर मारपीट की। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। जमकर हाथापाई और धक्का मुक्की हुई। सुरक्षाकर्मियों के बीचबचाव से मामला शांत हुआ। बेतिया की प्रीति ने बताया कि आज से पांच माह पूर्व उसने करजा थानां में एक केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रीति ने बताया कि आरोपी युवक उससे देह व्यपार का धंधा करवाना चाह रहा था। पिछले साल नवंबर महीने में आरोपी युवक उसे लेकर देह व्यापार करवाने लेकर जा रहा था। तभी वह करजा में गाड़ी से कूद गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

वह अभी भी जेल में बंद है। इसके बाद से आरोपी के परिवार वाले उसे तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं और केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। मंगलवार को कोर्ट में उसी केस के सिलसिले में आई थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें दबोच लिया। जमकर पिटाई भी कर दी। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि झूठा केस में फंसाकर जेल भेजा गया था। जबकि दोनो शादी कर चुके थे। प्रीति उनके परिवार की बहू है। वहीं प्रीति का कहना है कि आरोपी ने उसे झूठे प्रेम जाल में फंसा लिया था। उससे देह व्यापार करवाना चाह रहा था। जिसके बाद वह उसकी चुंगल से भाग निकली थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.