Breaking News

बर्फीले तूफान में फंसे सेना के 7 जवान शहीद, रेस्‍क्‍यू ऑप’रेशन में श’व बरा’मद

नई दिल्ली. पहाड़ों पर भारी बर्फबारी (Snowfall) होने की वजह से सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों की मुश्‍क‍िल बढ़ रही हैं. इतना ही नहीं भारी बर्फबारी में अब गश्‍त कर रहे जवानों की अप्र‍िय घटनाएं भी सामने आ रही हैं. नॉर्थ ईस्‍ट राज्‍य के अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में रविवार को हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में भारतीय सेना (Indian Army) के सात जवान आ गए थे. हिमस्खलन में उन सभी जवानों (Soldiers) के दब जाने की खबर म‍िली थी. लेक‍िन आज सोमवार को एक रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में उन सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं.

इस संबंध में भारतीय सेना (Indian Army) की ओर से एक आध‍िकार‍िक बयान भी जारी क‍िया गया है. इन सभी शवों के बरामद करने की पुष्‍ट‍ि करते हुए कहा है क‍ि 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित कामेंग सेक्टर (High-altitude Kameng sector) में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के साथ खराब मौसम देखा जा रहा था.

इस खराब मौसम में हिमस्खलन (Avalanche) और ऊंचाई वाले कामेंग सेक्टर (Kameng sector) में बर्फबारी के बीच गश्ती दल प्रभावित हुआ था. इसमें सेना के सात जवान दब गए थे. उनको रेस्‍क्‍यू करने को लेकर ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन दुर्भाग्यवश इसमें शामिल सभी लोगों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका है.

सेना के अधिकार‍ियों के मुताबिक वीरगत‍ि को प्राप्‍त हुए सभी सैनिकों के शवों को आगे की औपचारिकताओं को पूरा करने के ल‍िए हिमस्खलन स्थल के पास कुछ दूरी पर स्‍थ‍िति सैन्य चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित किया जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.