Breaking News

बिहार में बदलने वाली है हवा की दिशा, 48 घंटे में पूर्वी हो जाएगी वायुमंडल के निचले हिस्से की हवा

बिहार में 48 घंटे में हवा की दिशा बदलने वाली है। वायुमंडल के निचले हिस्से में हवा का प्रवाह पूर्वी होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। पश्चिमी हवा का प्रवाह कम होगा और पूर्वी का असर बढ़ेगा जिससे दिन में धूप के बाद रात में ठंड का एहसास थोड़ा कम हो जाएगा।

ऐसे बदल रही है बिहार की हवा

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलो मीटर उपर तक हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क एवं आसमान मुख्यत: साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान रात के तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान लगभग 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह के समय धुंध के साथ घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है, दो दिनों के बाद वायुमंडल के निचले हिस्से की हवा का प्रवाह पूर्वी होने की संभावना है, जिसके प्रभाव 48 घंटे बाद तापमान में दो से 4 डिग्री की वृद्धि देखी जा सकती है। इससे रात में ठंड का एहसास थोड़ा कम होगा और दिन में भी धूप से गर्मी का एहसास होगा।

24 घंटे में शुष्क रहा बिहार का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। रात के तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट देवी गई है। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस गया में रिकॉर्ड किया गया। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस खगड़िया में दर्ज किया गया। राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

आसमान साफ होने से ठंड में कमी

मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटे में राज्य में गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, मोतिहारी और पूर्णिया में शीत दिवस जैसी स्थिति रही। पूर्णिया में घना कोहरा के कारण सबसे कम दृश्यता 40 मीटर रही। वहीं भागलपुर, गया और पटना में मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी हवा का प्रवाह थोड़ा कम होगा और पूर्वी हवा के प्रवाह बढ़ेगा। इससे दिन में धूप होगी और कोहरे का प्रवाह भी थोड़ा कम होगा। इससे रात के तापमान में थोड़ी कमी आने से ठंड प्रभाव कम होगा।

फरवरी में बनी रहेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी माह में रात में ठंड रहेगी जबकि दिन में पड़ने वाली ठंड से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। रात में ठंड और दिन की गर्मी में बीमारी को लेकर भी सावधान रहने की जरुरत है। इस मौसम में बच्चों से लेकर बीमार वृद्ध लोगों को काफी सावधान रहना होगा। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी माह में ठंड रहेगी, रात के साथ सुबह शाम ठंड का प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी माह में ठंड के प्रभाव को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.