अप’राध में फर्क आया है। देख लीजिए। आगे और फर्क पड़ेगा। पहले आपराधिक घ’टनाओं की संख्या क्या थी और आज क्या है, इसे देख लीजिए। उपरोक्त बातें सूबे के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने गुरुवार की देर रात जिले के अहियापुर थाना के औचक निरीक्षण के बाद कही। वे दरभंगा से लौटने के दौ’रान मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना का निरीक्षण करने के बाद यहां पहुंचे थे।अहियापुर में महीने भर में हुई ह’त्या की घट’नाओं पर कहा – पहले और अब में अंतर आया है। फर्क महसूस हो रहा है। आगे और महसूस होगा। इन बातों के साथ डीजीपी ने अप”राध नियंत्रण की र’फ्तार को ते’ज करने का साफ संदेश मौके पर मौजूद वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को दे दिया।

थाने में तै’नात महिला सिपाही से ली आ’ग्नेयास्त्र की जानकारी
अहियापुर थाने में पहुंचने के साथ प्रवेश द्वार पर आ’ग्नेयास्त्र के साथ मु’स्तैद महिला सिपाही ममता कुमारी से डीजीपी ने संवाद किया। पूछा- आपने कौन सा ह’थियार हाथ में ले रखा है? इसे कैसे चलाना है? पुलिसिंग से जुड़ी ऐसी कई बारीक बातों का जवाब महिला सिपाही से मिलने के बाद डीजीपी ने उसकी सराहना की।
थाने में द’र्ज मा’मलों में ली अधिकारियों से आवश्यक जानकारी
थाने में पहुंचने के बाद डीजीपी ने पूरे परिसर के सभी टेबल का निरीक्षण किया। थाना सिरिस्ता का अवलोकन करने के बाद थानाध्यक्ष के कक्ष में बैठे। यहां रनिंग रजिस्टर देखने के दौ’रान हाल में द’र्ज गंभीर प्रकृति के आपराधिक मा’मलों की बाबत संबंधित अधिकारियों से बात की और आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर मौजूद एसएसपी से भी पर बात की। उन्हें कई बिंदुओं पर निर्देशित किया।




Leave a Reply