कोरोना का संक्रमण जिस रफ्तार से बढ़ा था, अब उसी रफ्तार से मामला घट रहा है। महज 36 दिन में ही कोरोना का आंकड़ा 300 में सिमट गया है। इसके पहले एक जनवरी को 281 नए मामले आए थे और 2 जनवरी को आंकड़ा 352 हाे गया था। एक जनवरी के बाद से जो रफ्तार बढ़ी वह अब 300 के अंदर आई है। रविवार को 24 घंटे में 115010 लोगों की जांच में 295 नए मामले आए हैं। बिहार में संक्रमण दर अब घटकर 0.26% हो गई है।
दोगुना से अधिक हो रही रिकवरी
रविवार को कोरोना के नए संक्रमितों का 295 मामले आए और रिकवरी दो गुना हो गई। रविवार को 24 घंटे में 761 संक्रमितों ने कोरोना को मात दिया है। राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या अब 8,27,312 हो गई है। जबकि, ठीक होने वालों की कुल संख्या 8,12,625 हो गई है। बिहार में 24 घंटे में पटना एम्स में एक संक्रमित की मौत के बाद अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 12,237 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अस्पताला में भर्ती होने वालों की कुल संख्या 66 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राज्य में कुल 2450 एक्टिव मामले आए हैं, जिसमें 2301 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।

बिहार में डेथ रेट 1.48%
24 घंटे में एक संक्रमित की पटना एम्स में इलाज के दौरान हुई है। साथ ही अब राज्य में कुल मरने वालों की संख्या 12237 हो गई है। बिहार में मौत का रेट 1.48% हो गया है, जबकि राज्य में कोरोना संक्रमण से रिकवरी का रेट 98.22% हो गया है। बिहार में 31 दिसंबर को 158 नए मामले आए थे और 1 जनवरी को यह संख्या 281 और 2 जनवरी को 352 हो गई। वहीं, 3 जनवरी को जब नए संक्रमण का आंकड़ा 344 पहुंचा तो फिर 300 के अंदर आने में 36 दिन का समय लग गया। अब कोरोना की संक्रमण दर के साथ नए मामलों में कमी आई है, संक्रमण के नए मामले अब 300 के अंदर हैं।
बिहार में कोरोना की रफ्तार से राहत
- 24 घंटे में 761 ने कोरोना काे दी मात
- पटना एम्स में 85 साल के संक्रमित की मौत
- पटना में 564 एक्टिव मामले
- मधेपुरा में 168 एक्टिव मामले
- पश्चिमी चंपारण में 105 एक्टिव केस
- मुजफ्फरपुर में 104 एक्टिव केस



Comment here