BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार : सरस्वती पूजा के अवसर पर कराया बार-बालाओं का डांस, स्टेज पर ही बनाया पैग

मोतिहारी से युवकों का शराब के जाम बनाते वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक अश्लील गानों पर बार-बाला के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं। वहीं कुछ युवक खुलेआम स्टेज पर शराब की पैग बनाते दिखे। कानून को ठेंगा दिखाने वाला यह वीडियो जिले के पताही थानाक्षेत्र के बेलही राम गांव का है। जहां सरस्वती पूजा के अवसर पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान युवकों ने शराब पार्टी भी की। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो के संबंध में पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली हैं, पताही पुलिस को जांच के लिए भेजा गया हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं पताही थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि- ‘वीडियो बेलाही राम की हैं। वीडियो में दिख रहे सभी की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।’

कोरोना को लेकर सार्वजनिक स्थल पर पूजा की थी मनाही
कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने सार्वजनिक स्थल पर पूजा करने से मनाही की थी। साथ ही डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। लेकिन पताही थाना क्षेत्र में इस नियम को ताख पर रखते हुए केवल पूजा ही नहीं किया गया बल्कि रात भर बार-बालाओं के अश्लीलता गाने पर ठुमके लगते रहे। साथ ही स्टेज पर शराब की पार्टी भी चलती रही।

शराब बंदी वाले राज्य में खुलेआम बना पैक
भले कहने के बिहार में शराब बंदी कानून लागू हैं। लेकिन इसका असर खास कर पताही थाना क्षेत्र में इसका असर तो साफ देखने को नहीं मिल रहा हैं। जहां सरस्वती पूजा में जहां एक तरफ खुलेआम रात भर बार-बालाओं के अश्लील गाने पर ठुमके लग रहे हैं, तो दूसरी तरफ स्टेज पर ही शराब का पैक बनाया जा रहा हैं। यह सब खेल रात भर चलता रहा, लेकिन पताही पुलिस को कानोकान खबर नहीं लगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.