BIHARBreaking NewsSTATE

गायघाट पुलिस ने श’राब के धंधेबाज समेत तीन को किया गि’रफ्तार, न्यायिक हिरा’सत में भेजा गया जेल

गायघाट पुलिस ने शराब के धंधेबाज समेत तीन को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Repoted by Deepak

गायघाट। लगातार अभियान चलाकर गांव गांव में छापेमारी कर कारवाई करते हुए गायघाट पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई हैं। थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। मिलावटी ताड़ी के साथ बठवाड़ा से मोः अब्बास को गिरफ्तार किया गया है। इधर नशे में हंगामा करते दो युवक को जारंग डीह से गिरफ्तार किया गया हैं। उसकी पहचान गांव के ही रामबाबू सहनी और गंगा महतो के रूप में हुई हैं। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि लगातार छापेमारी शराब के विरुद्ध की जा रही है। शराब के अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया जा रहा है।गिरफ्तार किए तीनों लोगो को मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.