स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने रविवार सुबह 8 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 92 साल की लता मंगेशकर को 29 दिन पहले 8 जनवरी को कोरोना और निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता जी की पार्थिव देह दोपहर करीब 1.10 बजे उनके घर ‘प्रभु कुंज’ पहुंची थी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके घर से तिरंगे में लपेटकर सेना के ट्रक में रख कर शिवाजी पार्क लाया गया।
उनका अंतिम संस्कार कुछ देर बाद शिवाजी पार्क के श्मशान में किया जाएगा। शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, जावेद अख्तर, श्रद्धा कपूर समेत कई हस्तियां भी उनके अंतिम दर्शन के लिए शिवाजी पार्क में मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिवाजी पार्क उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। शिवाजी पार्क में लोग रोते हुए उनके गीत गुनगुना रहे हैं।
लता जी के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा और देशभर में झंडा आधा झुका भी रहेगा। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, जावेद अख्तर समेत कई हस्तियां भी उनके घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं। वहीं सचिन तेंदुलकर समेत कई सेलेब्स भी अस्पताल पहुंचे।








Leave a Reply