Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

लता मंगेशकर जब एमएस धोनी के संन्‍यास की खबर सुनकर हो गईं परेशान, जानें..

दमूेनई दिल्‍ली. लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Death) अब इस दुनिया में नहीं रहीं. स्‍वर कोकिला ने रविवार को आखिरी सांस ली. बीते दिन उन्‍हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर थी और रविवार की सुबह लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से खेल और क्रिकेट जगत में भी मायूसी छा गई है. क्रिकेट के प्रति उनके प्‍यार को हर कोई जानता है. फिर चाहे 1983 वर्ल्‍ड कप जीत के बाद भारतीय टीम के स्‍पेशल कॉन्‍सर्ट करके पैसे जुटाना हो, या फिर एमएस धोनी से संन्‍यास न लेने से लिए निवेदन करना हो.

लता मंगेशकर  28 दिनों से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी. इस दौरान उन्हें कई बार जनरल वार्ड और आईसीयू में रखा गया. कुछ दिनों पहले उन्हें आईसीयू से शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन बीते दिन उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया. मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से भी स्‍वर कोकिला का खास रिश्‍ता रहा है.

स्‍वर कोकिला ने 2019 में एमएस धोनी (MS Dhoni) से संन्‍यास के बारे में न सोचने के लिए निवेदन भी किया था. बात जुलाई 2019 की है, जब भारत वर्ल्‍ड कप से बाहर हो गया था. इसके बाद से एमएस धोनी के संन्‍यास की खबरें आने लगी थी.

उस दौरान 11 जुलाई को लता मंगेशकर ने ट्वीट करके धोनी को संन्‍यास न लेने के लिए कहा था. उन्‍होंने ट्वीट किया था कि नमस्‍कार एमएस धोनी जी, आज कल मैं सुन रही हूं कि आप संन्‍यास लेना चाहते हैं. कृप्‍या आप ऐसा मत सोचिए. देश को आपके खेल की जरूरत है और ये मेरा भी निवेदन है कि संन्‍यास का विचार भी आप मन में न लाए.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.