Breaking News

मुजफ्फरपुर में 5 घंटे बिजली आपूर्ति ठप, सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नहीं मिलेगी बिजली

मुजफ्फरपुर में रविवार को शहर के तीन पीएसएस से घंटो बिजली बाधित रहेगी। बताया जाता है जिला स्कूल फीडर से 5 घंटे बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान यहां सुबह के 11 बजे से 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जिसके कारण खादी भंडार, रामबाग, गौशाला रोड, शास्त्री नगर इलाकों में बिजली ठप रहेगी।

वही, मिस्कॉट पीएसएस से जुड़ा क्लब रोड फीडर से 4 घंटे बिजली ठप रहेगी। इस दौरान यहां सुबह 11 से 3 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इससे पानी टंकी चौक, देवी मंदिर, हरिसभा चौक आदि इलाकों में बिजली कटेगी। जबकि, भिखनपुरा ग्रिड को दोपहर में 1 घंटे के लिए बंद किया जाएगा।

इस दौरान यहां 12 से 1 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। जिससे ढोली, माड़ीपुर, मड़वन, कांटी नया टोला, खबड़ा में बिजली आपूर्ति बाधित होगी। इधर, सिटी पार्क पीएसएस से दो घंटे बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान यहां सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बंद किया जाएगा। जिसके कारण हॉस्पिटल रोड, तिलक मैदान, कंपनीबाग में बिजली बाधित रहेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.