Breaking News

गायघाट में सादगी से मनाई जा रही है सरस्वती पूजा, जुलूस व डीजे पर है प्रतिबंध

गायघाट में सादगी से मनाई जा रही है सरस्वती पूजा, जुलूस व डीजे पर है प्रतिबंध

Repoted by Deepak

वसंत पंचमी के मौके पर शनिवार सुबह से ही मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और पूजन, हवन आदि शुरू हो गई। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (5 फरवरी) को मां सरस्वती का अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मुजफ्फरपुर ज़िले के गायघाट प्रखंड में इस बार सरस्वती पूजा सादगी से मनाई जा रही है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे, न ही विसर्जन जुलूस निकलेगा। इसका अनुपालन कराने के लिए गायघाट पुलिस जगह-जगह निगरानी रख रही है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर लेकर विशेष रूप से निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार के कोई समस्या न हो “इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.