Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

लता मंगेशकर को हुआ था डूंगरपुर के राजकुमार राज सिंह से प्यार, इस वजह से टूटा था उनका शादी का सपना

लता मंगेशकर 92 साल (Lata Mangeshkar Why Not Married) की हो गई हैं. लेकिन उन्होंने आज तक शादी नहीं की है. उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने गाए और साल 1989 में दादासाहेब फालके अवार्ड से सम्मानित हुईं. वह पहली भारतीय महिला थीं जिन्होंने लंदन के रॉयल अलबर्ट हॉल में परफॉर्म किया. लता मंगेशकर ने कई अवार्ड ट्रॉफीज, सम्मान और उपाधियां हासिल की लेकिन उन्होंने शादी नहीं की. उन्होंने जीवन में कभी शादी नहीं करने का फैसला किया था.

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Wedding) के शादी नहीं करने की दो वजहें सामने आई हैं. पत्रिका डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लता मंगेशकर की किसी से शादी नहीं करने के फैसले के पीछे दो प्रमुख वजह हैं. पहली जिसे हर कोई जानता है कि कम उम्र से ही, उन्होंने अपने भाई-बहनों, मीना, आशा, उषा और हृदयनाथ की केयर की थी. उनकी एजुकेशन से लेकर करियर में स्थिरता लाने तक भाई-बहनों की देखभाल की और अपने लिए वक्त नहीं निकाल पाईं. 

लता मंगेशकर को भाई के दोस्त से हुआ प्यार

साल बीत गए, दशक बीत गए, और जब लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Love Story) के मन में शादी को करने का विचार आया, तो नसीब ने उनका साथ नहीं दिया. पत्रिका डॉट कॉम की इसी रिपोर्ट के अनुसार, दिवंगत क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह डूंगरपुर, लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के करीबी दोस्त थे. राज सिंह राजस्थान के शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे और डूंगरपुर के तत्कालीन राजा स्वर्गीय महारावल लक्ष्मण सिंहजी के सबसे छोटे बेटे थे.

हृदयनाथ मंगेशकर और राज सिंह डूंगरपुर अच्छे दोस्त थे. उनकी ज्यादातर मुलाकातें हृदयनाथ के घर पर होती थीं, और यही वह समय था जब राज सिंह ने अपने अच्छे दोस्त की सबसे बड़ी बहन लता मंगेशकर के बातचीत शुरू की. राज सिंह और लता (Lata Mangeshkar Relationship) के बीच कई मुलाकातों के बाद, दोनों एक-दूसरे के लिए कुछ महसूस करने लगे थे और समय के साथ, उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया था. राज सिंह लता मंगेशकर को ‘मिट्ठू’ नाम से बुलाते थे.

लता मंगेशकर और राज सिंह दोनों शादी करने वाले थे.

राज सिंह और लता मंगेशकर की शादी

रिपोर्ट के मुताबिक, लता मंगेशकर और राज सिंह डूंगरपुर (Lata Mangeshkar Raj Singh Dungarpur Wedding Plan) दोनों शादी करने की प्लानिंग बना रहे थे, लेकिन जब राज सिंह ने अपने पैरेंट्स को इस बारे में बताया, तो उनके पिता महारावल लक्ष्मण सिंहजी ने शादी होने से मना कर दिया. इसके पीछे का कारण यह था कि लता एक शाही परिवार से नहीं थी। इसलिए, महारावल लक्ष्मण अपने बेटे राज सिंह की शादी एक आम लड़की से नहीं करने दे सकते थे.

राज सिंह और लता मंगेशकर का शादी नहीं करने का फैसला

महारावल लक्ष्मण सिंहजी के फैसले ने राज सिंह डूंगरपुर और लता मंगेशकर के सपनों को एक पल में तोड़ दिया था. राज सिंह ने अपने पिता के सम्मान में उनके फैसले को मान लिया लेकिन एक उन्होंने आजीवन शादी नहीं करने का फैसला किया. लता मंगेशकर ने राज सिंह के फैसले की तरह आजीवन शादी नहीं करने का फैसला किया. हालांकि दोनों जीवन भर दोस्त बने रहे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.