MUZAFFARPUR : वसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट ने समारोह आयोजित कर प्रारंभ किया सदस्यता अभियान। स्थानीय खबड़ा स्थित रेणुका पैलेस मे सदस्यता अभियान का शुरूआत संगठन के अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अपने संबोधन मे पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने हुंकार भरते हुऐ फ्रंट की तरफ से भारत सरकार से भूमिहार समाज के गौरव व बिहार प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री, बिहार केसरी डाॅक्टर श्रीकृष्ण सिंह को “भारत रत्न” से अविलंब विभूषित करने की माँग की।
उन्होंने कहा कि इस दिशा में त्वरित निर्णय हो, अन्यथा भूमिहार-ब्राह्मण समाजिक फ्रंट जन आंदोलन करेगी। वहीं उन्होंने बिहार के राजनीतिक दलों को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारा समाज बंधुआ मजदूर नही है। जो हमे भागीदारी व सम्मान देगा, हम उसी के साथ रहेंगे। श्री कुमार ने भूमिहार समाज को एकजुट होने की अपील करते हुऐ कहा कि हमे अपने समाज के अद्वितीय एवं गौरवमयी अतीत को पुन: स्थापित करना है। इसी उद्देश्य के तहत सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई है।

श्री कुमार ने बताया कि सदस्यता अभियान समाप्त होते ही मुजफ्फरपुर मे फ्रंट का महाकुंभ आयोजित होगा। जिसमें भारी संख्या में समाज के लोग शिरकत करेंगें। सदस्यता अभियान के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि आज से यह मुहिम राज्य स्तर पर शुरू किया गया है। जिसमे आजीवन सदस्यता के लिए 5100 एवं 50 रुपये सामान्य सदस्यता शुल्क के तौर पर निर्धारित किया गया है। इस वर्ष पूरे प्रदेश में भूमिहार समाज के डेढ़ लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है।
वहीं अपने अध्यक्षीय भाषण में पूर्व मंत्री व संगठन के अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने “श्रीबाबू” को भारत रत्न से विभूषित करने की माँग को दोहराते हुऐ कहा कि हम इस माँग से पीछे नहीं हटने वाले हैं। यह विषय फ्रंट के प्रतिष्ठा से जुड़ा है। श्री शर्मा ने बताया कि हम सभी मिलकर भूमिहार समाज के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई, बेरोजगारों को रोजगार, बीमारों के इलाज के साथ ही बेटियों की शादी मदद को खड़े हैं।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा इतिहास स्वर्णिम है। हमे अपने धरोहरों को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 फ्रंट के लिए चुनौती का वर्ष होगा । हम अपनी टीम के साथ हर सप्ताह राज्य के कोने कोने में कार्यक्रम आयोजित कर समाज को एकजुट करने का भरसक कोशिश करेंगे। उन्होंने नौजवानों से सभी कुरीतियों को त्याग कर अपने समाज के उत्थान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
उधर सदस्यता अभियान के पहले दिन बड़ी संख्या मे संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व भूमिहार समाज के लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम का संचालन फ्रंट के महामंत्री व भूमिहार- ब्राह्मण समाज के युवा नेता धर्मवीर शुक्ला ने किया।

मौके पर भूमिहार-ब्राह्मण समाजिक फ्रंट कोषाध्यक्ष पी एन सिंह आजाद, वर्षा रानी, सुनील कुमार सिंह सीपी सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, संजय ठाकुर ,प्रकाश कुमार, डॉ अरुण कुमार, गीता कुमारी, वीणा कुमारी, सुनील शर्मा, पप्पू सिंह, रवि ओझा, सरपंच सुनील ओझा, डॉ अनंत कुमार, शांतनु सत्यम, अंकेश ओझा, विनय कुमार ठाकुर, मुरारी शरण सिंह (श्याम जी), मुखिया अवधेश सिंह,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस मौके पर 555 सामान्य सदस्य एवं 251 आजीवन सदस्य बनाए गए। कार्यक्रम के अंत में फ्रंट के दिवंगत सदस्य संजीव कुमार ओझा उर्फ़ महंत जी के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।




Leave a Reply