Breaking News

मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में बिजली गुल, कही 10 घंटे तो कही 16 घंटे तक नहीं आई बिजली

मुजफ्फरपुर जिले में तेज हवा व बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं, माड़ीपुर, नयाटोला, चंदवारा, मिसकॉट व एमआईटी पीएसएस में ट्रिपिंग की काफी समस्या आई। जबकि, मीनापुर इलाके में 30 घंटे से अधिक बिजली ठप रही। दरअसल, तेज हवा व बारिश की वजह से देर रात से ही उर्जानगर, एमआईटी, सिकंदरपुर, नयाटोला से जुड़े करीब 35 से अधिक मोहल्ले में बिजली गुल हो गई।

रात के बाद कहीं 10 घंटे तो कहीं 16 घंटे बाद बिजली बहाल की गई। जबकि, इसके बाद भी लोगों को लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हुई। शहर के क्षेत्रों में अधिकांश ट्रिपिंग की समस्या आई। जानकारी के मुताबिक करीब 400 फ्यूज कॉल की शिकायत आई।

इधर, कार्यपालक अभियंता राजू कुमार ने बताया कि तेज हवा के कारण सबसे ज्यादा ट्रिपिंग की समस्या आई। उधर, रामदयालु नगर स्थित उर्जानगर में 11 घंटे बाद बिजली बहाल हुई। जिसके बाद इंद्रानगर व कच्चिपक्की के लोगो ने राहत की सांस ली। वही, हाथी चौक, जुरण छपरा, महेसबाबू चौक, पक्की सराय, कंपनीबाग, गन्नीपुर समेत अन्य मोहल्ले में देर शाम तक आधे घण्टे के अंतराल पर बिजली आने-जाने का समस्या जारी रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.