BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में कपड़ा दुकान से 10 लाख की चो’री, दुकान का ताला तो’ड़ अंदर घुसे चोर

मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देर रात कांटी थाना के साइन पंचायत के निमचौक पर चोरों ने कपड़ा दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 10 लाख से अधिक की सम्पति ले उड़े। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

वहीं, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इधर, मामले की सूचना कांटी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि दुकान राजीव सिंह की है। रात को वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। इसी बीच रात में घटना को अंजाम दिया।

बताया गया कि सूचना पर जब दुकानदार मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। सामान बिखरा पड़ा था। ताला टूटे हुए थे। बताया जाता है कि की नकद समेत करीब 10 लाख से अधिक के सामान चोरों ने चोरी कर लिया है। घटना के बाद मामले की जानकारी कांटी पुलिस को दी गई। इधर, कांटी पुलिस का कहना है कि जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटनास्थल की छानबीन की जा आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.