BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया से दो स्मैक तस्कर अ’रेस्ट

मुजफ्फरपुर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित रेड लाइट एरिया में स्मैक की डील करने पहुंचे दो तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रेड लाइट एरिया में स्मैक की डील होने वाली है। सादे लिबास में टाउन इंस्पेक्टर अनिल कुमार और उनकी टीम में बताए गए लोकेशन पर धावा बोला। एक घर मे दोनों तस्कर मौजूद थे। उसे चारों तरफ से घेर लिया गया। इसके बाद मेन गेट से पुलिस की एक टीम ने इंटर किया। सादे लिबास में देखकर दोनों तस्कर आराम से बैठे रहे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर 70 पैकेट स्मैक बरामद हुआ। साथ ही एक पिस्टल और गोलियां भी मिली। दोनों को थान पर लाकर पूछताछ की गई।

तस्करों की पहचान मिठनपुरा कालीबाड़ी रोड के मोहम्मद असलम उर्फ राजा और आरिफ अहमद उर्फ पंकज के रूप में हुई है। टाउन DSP रामनरेश पासवान ने बताया कि दोनों पूर्व से छिनतई और लूट के कई कांडों में वांटेड है। उसके पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल दो खोखा और 70 पुड़िया स्मैक जब्त किया है। राजा और पंकज से वरीय पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की है।

दोनों ने शहर में लूटपाट और स्मैक के धंधे से जुड़े गिरोह के एक दर्जन शातिरों का नाम पुलिस को बताया है। DSP टाउन ने बताया की आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट में FIR दर्ज कर जेल भेजा जायेगा। पूछताछ में पंकज और राजा ने पुलिस को रेड लाइट एरिया से बैरिया तक स्मैक तस्करी के रैकेट के बारे में जानकारी दी है। दोनों से पूछताछ के सामने आये नामों के सत्यापन में पुलिस टीम जुटी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.