BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में कोरोना : बिहार में 1% नीचे आई कोरोना की संक्रमण दर; 24 घंटे में 1302 नए मामले

बिहार में कोरोना की संक्रमण दर 1% से नीचे आ गई है। 24 घंटे में 153310 लोगों की जांच कराई गई है जिसमें 1302 नए मामले आए हैं। संक्रमण की दर अब 0.85% हो गई है। पटना में 24 घंटे में 4203 लोगों की जांच हुई है जिसमें 228 नए संक्रमित मिले हैं। पटना में संक्रमण की दर अब 5.42% हो गई है। बिहार अब नए संक्रमण के मामले में देश में 23वें नंबर पर है। पटना के बाद पूर्णिया में सबसे अधिक 138 मामले आए हैं, वहीं बेगूसराय में 89 मामले आए हैं। पश्चिमी चंपारण में 72 नए मामले आए हैं।

ऐसे बढ़ा 24 घंटे में कोरोना
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 24 घंटे में 82108 लोगों की कोरोना जांच कराई गई थी जिसमें 1034 नए मामले आए थे। लेकिन, शुक्रवार को 24 घंटे में जांच की संख्या बढ़ाकर 152084 कर दी गई। जिससे संक्रमण का नया मामला 1654 पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में बिहार में कुल 2976 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। इससे एक्टिव मामलों की संख्या 8993 हो गई। अब तक राज्य में कुल 799308 लोग स्वस्थ्य हुए हैं जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 820513 हो गई। मौत का आंकड़ा भी अब 12211 पहुंच गया है। जिसमें 24 घंटे में हुई 6 मौत भी शामिल हैं।

पटना AIIMS में भर्ती 3 संक्रमितों की मौ’त
बिहार में 24 घंटे में 6 मौत हुई है जिसमें पटना AIIMS में भर्ती 3 संक्रमितों की मौत का आंकड़ा शामिल है। पटना AIIMS के कोरोना नोडल डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि रोहतास की रहने वाली 25 साल की खुशबू कोरोना संक्रमित थी। वह लीवर के संक्रमण और पीलिया रोग की शिकार थी। इस दौरान कोरोना के संक्रमण से उसकी मौत हो गई। पटना की रहने वाली किरन देवी की भी एम्स में कोरोना से मौत हुई। कोरोना वार्ड के नोडल का कहना है कि 45 साल की किरन किडनी के संक्रमण से परेशान थी और उनका डायलिसिस चल रहा था। पटना के रहने वाले नरेश गुप्ता भी कोरोना संक्रमण के साथ हाई ब्लड प्रेशर से संबंधित बीमारी से परेशान थे। उन्हें हाल ही में ब्रेन स्ट्रोक भी आ गया था। इस कारण से शुक्रवार को उनकी मौत हो गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.