BIHARBreaking News

MLC चुनाव: NDA से मांझी-सहनी साफ!, BJP को 12, JDU को 11 सीट

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर NDA में चल रही खींचतान आज खत्म हो गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर NDA की ओर से सीटों का ऐलान किया गया। इसमें BJP को 12, JDU को 11 और एक सीट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को दी गई है।

वहीं, इस संबंध में शनिवार सुबह 11 बजे BJP नेता भूपेंद्र यादव और डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंचे। उन्होंने एक घंटे तक साथ में बैठक की। हालांकि, बैठक खत्म होने के बाद जब वह बाहर निकले तो उन्होंने पत्रकारों से कोई बात नहीं की। वहीं, डिप्टी CM ने बताया, ‘NDA में BJP-JDU के बीच सब ठीक है। दोनों पार्टियों के बीच सहमति पहले से बनी हुई थी। आज भी विचार-विमर्श किया गया।’

सीएम हाउस में बैठक करने पहुंचे थे BJP नेता भूपेंद्र यादव।

सीएम हाउस में बैठक करने पहुंचे थे BJP नेता भूपेंद्र यादव।

24 सीटों पर होना है चुनाव
विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है। इसको लेकर दोनों पार्टियों के बीच तनातनी चल रही थी। UP में जब से दोनों पार्टियों के बीच सीट का बंटवारा नहीं हुआ तब से दोनों ओर से बयानबाजी जारी है। इसको लेकर सभी की नजर विधान परिषद चुनाव को लेकर NDA के सीट बंटवारे पर थी। हालांकि, पहले भी BJP नेता संजय जायसवाल ने यह बताया था कि सीटों की जानकारी भूपेंद्र यादव आने पर देंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में MLC चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर जानकारी देते NDA के नेता।

बीजेपी को 12 सीटें

  1. रोहतास
  2. औरंगाबाद
  3. सारण
  4. सीवान
  5. दरभंगा
  6. पूर्वी चंपारण
  7. किसनगंज
  8. कटिहार
  9. सहरसा
  10. गोपालगंज
  11. बेगूसराय
  12. समस्तीपुर

RLJP

  1. वैशाली

JDU की 11 सीटें

  1. पटना
  2. भोजपुर
  3. गया
  4. नालंदा
  5. मुजफ्फरपुर
  6. पश्चिमी चंपारण
  7. सीतामढ़ी
  8. भागलपुर
  9. मुंगेर
  10. नवादा
  11. मधुबनी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.