Breaking News

रे’प के आ’रोपी को हाथ-पैर बांध कर पी’टा, मुजफ्फरपुर में 9 साल की बच्ची के साथ रे’प

मुजफ्फरपुर में भीड़ ने रेप के आरोपी की ज’मकर पि’टाई कर दी। पहले आ’रोपी के हाथ-पैर को बांधा गया, फिर उसकी धुनाई की गई। उस पर 9 साल की बच्ची के साथ दु’ष्कर्म करने का आ’रोप है। बताया जाता है कि वह नाबालिग को लालच देकर खेत में ले गया था। वहां रेप करने के बाद छोड़कर भाग गया। बाद में खोजबीन करने पर परिजनों को बच्ची बेहो’शी की हालत में खेत में मिली थी। मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है।

आरोपी रवि कुमार ने 26 जनवरी को ही घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद से फरार था। होश में आने के बाद पीड़िता से जब घरवालों ने आराम से पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद गांव में तनाव हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी को 27 जनवरी को दबोच लिया और रस्सी से हाथ-पैर बांध कर जमकर पीटा। इसका वीडियो अब वायरल हुआ है। इधर, पीड़िता को SKMCH में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को भेजा जेल।

पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को भेजा जेल।

बेकाबू हो चुकी थी भीड़

अब, सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो शेयर किया जा रहा है। उसमें सिर्फ रस्सी से बंधे होने का दिख रहा है, लेकिन उसकी स्थिति देखकर और पुलिस के बयान से पता लगा कि आरोपी की भीड़ ने जमकर पिटाई की थी। मौके पर पहुंचे अहियापुर के एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि भीड़ इतनी बेकाबू थी कि आरोपी के साथ कुछ भी हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ की चुंगल से आरोपी को छुड़ाया। इसके बाद उसका इलाज कराया गया। हालत में सुधार होने पर जेल भेज दिया गया।

बच्ची की हालत गंभीर

इधर, बच्ची के परिजन ने बताया कि उसकी हालत अभी ठीक नहीं हुई है। रह-रहकर पेट में दर्द हो रहा है। बच्ची अभी SKMCH में भर्ती है। परिजन का कहना है कि जब बच्ची में खेत में अचेत हालत में मिली थी तो उस समय उसकी हालत बहुत खराब थी। वह ठीक से कुछ बोल नहीं पा रही है। इलाज होने के बाद उसे होश आया। तब उसने घटना की जानकारी और आरोपी का नाम बताया था।

अहियापुर थाने की दारोगा प्रियंका कुमारी ने उसका बयान दर्ज किया। इसी आधार पर FIR दर्ज हुई। टाउन DSP रामनरेश पासवान ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.