BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में फिर चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, ज्वेलरी और दानपेटी से कैश की चोरी

ठंड बढ़ने के साथ मुजफ्फरपुर में चोरों का उत्पात बढ़ गया है। हर दिन जिले में चोरी की घटनाएं हो रही है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। हाल में दर्जनों चोरी की घटनाएं हुई हैं। लेकिन, गिरफ्तारी नदारद है। एक बार फिर चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया है। इस बार ब्रह्मपुरा थाना से 10 कदम की दूरी पर स्थित सर्वेश्वरनाथ मंदिर में घटना को अंजाम दिया।

चोरों ने मंदिर के मेनगेट में लगे ताला को तोड़कर दानपेटी व कई भगवान के चांदी-सोने के आभूषण चोरी कर ली। इसकी जानकारी शनिवार की सुबह को मंदिर के महंत संजय ओझा को हुई, जब वे पूजापाठ करने मंदिर पहुंचे। इसकी शिकायत उन्होंने ब्रह्मपुरा थाने से की है। पुलिस मामले की छनबीन में जुटी गई है।

क्या बोले पूजारी

संजय ओझा ने बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे मंदिर का पट बन्द कर घर चले गए। सुबह में आये तो पाया कि मेन गेट में लगा ताला टूटा हुआ है। दानपेटी नहीं है। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो भगवान के चांदी व सोने के आभूषण व पूजा में इस्तेमाल बर्तन गायब मिले। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले मंदिर में नया दानपेटी लगा था। इसके अलावा 50 हजार के आभूषण थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दान पेटी से कैश ले गए बदमाश।

दान पेटी से कैश ले गए बदमाश।

औराई-कटरा में हो चुकी चोरी
बीते साल दिसंबर में औराई और कटरा इलाके में मन्दिर से मूर्तियों की चोरी की घटना सामने आई थी। औराई में चोरी के एक दिन बाद चोरों ने मूर्ति को खेत मे फेंक दिया था। जिसे बरामद किया गया था। लेकिन, कटरा में हुई चोरी का सुराग अबतक नहीं मिला है। इससे पूर्व मुशहरी में भी अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई थी। उसका भी सुराग खोजने में पुलिस विफल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.