फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के रेंज अफसर अखिलेश्वर प्रसाद ने जमकर काली कमाई की है। सरकारी पद का दुरुपयोग कर इन्होंने 1 करोड़, 30 लाख 56 हजार 968 रुपए की चल-अचल संपत्ति बना रखी है। इस बात का खुलासा शुक्रवार को उनके दो ठिकानों पर हुए स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की छापेमारी में हुआ।
एक टीम नवादा में इनके ऑफिस व घर को खंगाल रही थी तो दूसरी टीम पटना में। अब तक इनके ठिकाने से SVU की टीम को 80 लाख रुपए के सोने-चांदी के बिस्कुट मिले। 34 लाख रुपए कैश बरामद हुए। इसमें सोना-चांदी का बिस्कुट और 30 लाख रुपए नवादा के घर से बरामद किए गए, जबकि 4 लाख पटना के फ्लैट से मिले।


आरोपी DFO अखिलेश्वर प्रसाद।

रुपए की गिनती करते अधिकारी।
फॉरेस्ट रेंजर के ठिकानों पर SVU की रेड, नवादा में रजौली के हैं इंचार्ज
1.30 करोड़ से भी कई गुना अधिक संपत्ति का दावा
दिन भर चली पड़ताल के दौरान टीम को अलग-अलग बैंकों में रेंज अफसर के कुल 12 अकाउंट मिले। इनमें 10 बैंक अकाउंट की पासबुक भी हाथ लगी है। बैंकों में लाखों रुपए के कई फिक्स्ड डिपॉजिट करने के डॉक्यूमेंट्स मिले हैं। पटना में इनके पास तीन मंजिला मकान के साथ-साथ एक फ्लैट भी है।
SVU का दावा है कि अखिलेश्वर प्रसाद के पास 1.30 करोड़ से भी कई गुना अधिक की चल-अचल संपत्ति है। जो बिहार के साथ ही दूसरे राज्यों में खरीदी गई है। जिसे खंगाला जा रहा है।

नवादा के मंगल बीघा में घर के बाहर पुलिस।
कौन है अखिलेश्वर
अखिलेश्वर प्रसाद बिहार वन विभाग में नवादा जिले के रजौली में रेंज अफसर हैं। इस उपर भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगा है। इनके काले कारनामों की जानकारी लगातार SVU के ADG नैयर हसनैन खान तक पहुंच रही थी। ADG के आदेश पर ही इसकी हिस्ट्री को इंटरनल तरीके से खंगाला गया। जब इनपुट सही निकला तो उसी आधार पर 27 जनवरी को FIR नंबर 2/2022 दर्ज की गई। पटना के स्पेशल विजिलेंस कोर्ट से आदेश लेकर आज छापेमारी की कार्रवाई कर दी गई।



Comment here