Breaking News

बिहार : ATM से 15 लाख लु’टने से बचे,थाना से 200 मीटर पर ATM काट रहे थे लु’टेरे, जानें फिर…

पटना में थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर लुटेरों ने ATM लूटने का प्रयास किया। लेकिन, सेंट्रल बैंक के ATM में रखा कैश लूटने से बच गया। पूरी तैयारी के साथ अपराधी मशीन काट कर उसमें रखे कैश को लूटने आए थे। पर जैसे ही अपराधियों ने ATM के कैश चेस्ट को हाथ लगाया तो साइरन बजने लगा। साथ ही बैंक के मुम्बई ऑफिस को भी मशीन से छेड़छाड़ का इंडिकेशन मिलने लगा। जिसके बाद मुंबई ऑफिस से थाने में कॉल आया फिर पुलिस मौके पर पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एटीएम में 15 लाख रुपए थे। जो बच गए।

गैस कटर छोड़कर भागे लुटेरे।

गैस कटर छोड़कर भागे लुटेरे।

मुम्बई ऑफिस ने पटना के कोतवाली थाने की पुलिस को कॉल किया। फिर पुलिस एक्टिव हुई। जिसके बाद चंद मिनटों में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे। मौके पर पुलिस टीम के हाथ गैस सिलेंडर, गैस कटर मशीन मिले और कुछ दूसरे औजार हाथ लगे। बड़ी बात यह है कि अपराधी ATM में रखे कैश को लूट नहीं पाए। उन्हें खाली हाथ ही वहां से लौटना पड़ा।

मुंबई से आया थाने को कॉल
यह बड़ा मामला कोतवाली थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर है। जिस ATM को अपराधियों ने काटा, वो बुद्ध मार्ग पर मौर्या कॉम्प्लेक्स में है। बात गुरुवार की देर रात 2 से 2:30 बजे के बीच की है। अपराधी पूरी तैयारी के साथ वहां अपने प्लानिंग को अंजाम देने आए थे। रात में ATM का गेट लॉक था। सबसे पहले अपराधियों ने ATM के शटर को काटा। फिर उसके गेट के लॉक को तोड़ा। इसके बाद अंदर गए और गैस कटर से मशीन को काटने लगे और कई उसके कई हिस्से को काट भी दिया गया। अपराधियों ने जैसे ही कैश चेस्ट में कटर लगाया, वैसे ही 2 बजकर 29 मिनट पर मुम्बई में बैंक के सिक्योरिटी ऑफिस को वाइव्रेशन के जरिए इंडिकेशन मिल गया। फिर मुम्बई ऑफिस के अफसर ने ही रात के 2 बजकर 31 मिनट पर कोतवाली थाना को कॉल किया।

जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम एक्टिव हुई। चंद मिनटों में वहां पहुंची। तब तक गैस सिलेंडर और कटर मशीन को छोड़कर अपराधी भाग चुके थे। ATM के बगल में पान की दुकान है। वहां CCTV लगा है। हालांकि, बिहार बंद की वजह से वो पान की दुकान आज बंद है। अगर खुली होती तो वहां लगे CCTV के फुटेज से अपराधियों की संख्या और उनकी पहचान आसानी से हो सकती थी।

फिलहाल ATM के अंदर लगे कैमरे के फुटेज को चेक किया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद से बैंक के अधिकारी भी वहां जांच करने पहुंचे। ATM में कैश कितना रखा है? यह अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार मशीन के साथ अपराधियों ने छेड़छाड़ की है। इसलिए जयपुर से इसके टेक्नीशियन को बुलाया जा रहा है। उसके आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि मशीन में उस वक्त कितना रुपया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.