Breaking News

मुजफ्फरपुर में मुखिया ने फहरा दिया उल्टा झंडा

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के परसौनीनाथ पंचायत के पंचायत भवन पर मुखिया हीरालाल खारिया द्वारा उल्टा झंडा फहराने का मामला सामने आया है। वहां मौजूद एक जन प्रतिनिधि ने इसका वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते ये वीडियो तेज़ी से वायरल होने लगा। इसके बाद पब्लिक ने तरह-तरह का कमेंट देना शुरू कर दिया।

कुछ लोगों ने तो तिरंगा का अपमान करने को लेकर कानूनी कार्रवाई करने तक कि मांग कर डाली। वहीं मुखिया से जब इस संबंध में जानकारी ली गयी तो उन्होंने कहा कि यह गलती से हो गया था। जिसे सुधार कर सीधा झंडा फहराया गया। कुछ बच्चों ने झंडा टांगा था। उसी में चूक हो गयी है।

बता दें कि 26 जनवरी के अवसर पर पंचायत भवन पर तिरंगा झंडा फहराया गया। स्थानीय मुखिया ने झंडा तोलन किया। लेकिन, झंडा उल्टा फहराने के कारण चर्चा का विषय बन गया। जब झंडा उल्टा हो गया तो इसे फौरन उतारा गया। इस दौरान झंडा जमीन पर गिर गया। इसे आनन फानन में उठाया गया। फिर सीधा कर फहराया गया। अब सोशल मीडिया पर ‘ मुखिया जी’ को भी खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.